फुल्लीडूमर: इटवा मुसहरी टोला के विनय मांझी हत्याकांड के एक नामजद आरोपी को फुल्लीडुमर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के इटवा मुसहरी टोला के विनय मांझी हत्याकांड के एक नामजद आरोपी दिनेश मांझी को आज गुप्त सूचना पर उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार, SI मनीष कुमार सिंह ने की। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व भी एक आरोपी अंजनी मांझी को जेल भेजा गया है। इधर गिरफ्तार दिनेश मांझी को भी जेल भेज दिया गया।