फुल्लीडूमर: राजवाड़ा-मोहनपुर ग्रामीण पथ पर फुल्लीडुमर पुलिस ने एक बाल्टी में रखे साढ़े सात लीटर देशी महुआ शराब किया जब्त
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजवाड़ा-मोहनपुर गांव के सड़क किनारे एक प्लास्टिक के डब्बे में पॉलिथीन में अलग-अलग बंधे साढ़े सात लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया। क्षेत्र में गस्ती के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही अज्ञात कारोबारी बाल्टी को छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि अज्ञात शराब कारोबारी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।