हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने पाल मार्किट से एक खाईबाड़ को किया गिरफ्तार, ₹1920 की नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने रविवार को पाल मार्किट से सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले खाईबाड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आयुष है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ₹1920 की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्टमें पेश कर दिया