झांसी: झांसी में बिजली संकट पर सर्वदलीय बैठक, जन आक्रोश आंदोलन का ऐलान, शुक्रवार से इलाइट चौराहे पर धरना
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 भीषण गर्मी के बीच झांसी में बिजली की बेहाल आपूर्ति से त्रस्त जनता की आवाज बुलंद करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आह्वान पर एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन गुरुवार को सीपरी बाजार के एक स्थानीय होटल में किया गया। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक सुर में विद्युत विभाग की “निष्क्रियता” पर गंभीर चिंता व्यक्त की।