झांसी: बीपी चेक कराने आई गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल के शौचालय में बच्चे को दिया जन्म
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 झांसी जिला अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बीपी चेक कराने आई एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही सीएमएस मौके पर पहुंचे और पास में बने महिला अस्पताल में महिला और बच्चे को भर्ती कराया गया। जहां मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है। लेकिन महिला अपना और अपने पति का नाम स्पष्ट नहीं बता पा रही है।