झांसी: झांसी में आधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, गिरे पेड़, पहुज नदी के पुल की रेलिंग भी उखड़ी
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 झांसी में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। शहर के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आधी रात को आई इस तेज़ हवाओं और तूफान ने लोगों को चौंका दिया। इस तेज़ तूफान से कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। झांसी की प्रसिद्ध पहुज नदी के पुल पर लगे सुरक्षा रेलिंग (जालियां) भी कई स्थानों से उखड़ गईं।