झांसी: शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था खराब होने से लोग परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 झांसी में पड़ रही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था को लगभग ध्वस्त कर दिया है। वहीं, रही सही कसर बुधवार को आए तूफान ने पूरी कर दी। बीते 18 घंटे से गल्ला मंडी क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही है। पूरी रात लोगों ने जागकर काटी। सुबह हुआ तो पेड़ों के नीचे बैठकर दिन काट रहे। बिजली विभाग से शिकायत की तो पता चला, पूरे शहर में यही हालात हैं।