झांसी: रक्सा ब्रिज पर मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में क्रेटा कार पीआरवी वाहन से टकराकर डिवाइडर पर पलटी, कार सवार हुए घायल
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 झांसी शिवपुरी हाईवे पर रक्सा ब्रिज उतरते ही क्रेटा कार आगे चल रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पहले पीआरबी से टकराई उसके बाद डिवाइडर पर जाकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक भट्टा गांव के रहने वाले यहजाद अपने साथी जानिश खान व संपत राव के साथ गुरुवार समय करीब दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एलएनटी मशीन देखने के लिए जा रहे थे।