हमीरपुर: सौंखर व टिकरौली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम सौंखर व टिकरौली में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एडीओ आइएसबी जगदंबा प्रसाद ने किया। दोनों गांवों में ई-रिक्शा में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने रैली के साथ भ्रमणकर बुजुर्ग मतदाताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।