भिंड नगर: पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में परेड चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी जताई
भिंड। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत को लेकर बुधवार शाम 4 बजे भिंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ता परेड चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।