टाटीझरिया: टाटीझरिया-खंभवा के लाल गौतम सिंह की मूंछ बनी अनूठी पहचान, मूंछों पर ताव और चेहरे में रोब
टाटीझरिया-खंभवा के लाल गौतम सिंह की मूंछ बनी अनूठी पहचान, मूंछों पर ताव और चेहरे में रोब। होमगार्ड जवान में तैनात गौतम को दूर से ही पहचान लेते हैं लोग, अनोखे अंदाज़ से खींच रहे सबका ध्यान। मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी, वरना न हो... फिल्मी परदे का यह मशहूर संवाद आज हजारीबाग में हकीकत बनकर चमक रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां चर्चा खंभवा के गौतम सिंह की है।