दतिया: सोनागिर जैन मंदिर में साढ़े 10 किलो चांदी की प्रतिमा चोरी, दान पेटी तोड़ी; पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात
Datia, Datia | Apr 5, 2026 दतिया में सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य जैन मंदिर से अज्ञात चोरों ने चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की दान पेटी भी तोड़कर उसमें रखी नगदी पार कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है। जहां सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे। इसके बावजूद चोरी की वारदात हो गई।