ग्यारसपुर: हिम्मतपुर में 11 कुण्डीय रुद्र यज्ञ में शामिल हुए विधायक हरिसिंह रघुवंशी
ग्यारसपुर क्षेत्र के हिम्मतपुर स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने मंगलवार शाम 5 बजे सहभागिता की। इस दौरान वे नागा साधु के सानिध्य में चल रहे 11 कुण्डीय रुद्र यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे। विधायक ने सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज के दर्शन किए।