बिंदकी: औंग थाना क्षेत्र के हाईवे में दुर्गागंज और रानीपुर में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल
फतेहपुर जनपद के औंग थाना के हाईवे में दुर्गागंज के समीप शुक्रवार की शाम 6 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहा युवक करन उम्र 18 वर्ष निवासी दुर्गागंज थाना औंग घायल हो गया । इसी प्रकार रानीपुर के समीप ओवर ब्रिज के निकट मोपेड व बाइक में टक्कर हो गई। मोपेड सवार भूरा निषाद निवासी कौड़िया तथा बाइक सवार शिवम निवासी मंझिलेगांव थाना बकेवर घायल हो गया।