बिंदकी: गलाथा गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलाथा गांव में शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे प्रवीण कुमार पुत्र रमाकांत के घर में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।