सनौली थाना के गांव जलालपूर प्रथम में भाजपा कार्यकर्ता बलवान कांगड़ा ने सौ-सौ वर्ग गज प्लाट की ट्रैक्टर से दंबगो ने दिवार गिरा कर दरवाजा और झंाकी चोरी कर ले जाने की शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी है और सीएम नायब सिंह सैणी, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना से न्याया दिलाने की गुहार लगाई हैं। शिकायतकर्ता बलवान कांगड़ा ने बताया कि वह गरीब एससी समाज से भाजपा का एक कार्र्यकर्ता सनौली बीजेपी मंडल आईटी सैल प्रमुख, पन्ना प्रमुख और बीएलओं टू का कार्य पार्र्टी में सेवाभाव से कर रहा हैं। मगर दंबगो से परेशान हैं। गत रात को उसके स्टेडियम के पास सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट की दिवार को दंबग टृैक्टर से गिरा गए और उसमें दरवाजा और झांकी भी चोरी कर ले गए हैं। जिसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी हैं। इइसे पहले भी पिछले वर्ष रात को ही तीन बार उसके प्लाट पर बने मकान की दिवार व छत को दबंगो ने गिराया था। जिसकी शिकायत पुलिस को देने पर कोई सुनावाई नही हुई हैं। शिकायतो पर कार्रवाही न होने से दंबगो के हौसले बने हुए हैं। जिस पर रात को चौथी बार ट्रैक्टर से दिवार गिरा कर सामान चोरी कर ले गए हैं। इसको लेकर जल्छ ही सीएम नायब सिंह सैणी व विधायक मनमोहन भडाना व भाजपा नेताओं से मिल कर न्याया की गुहार लगाई जाएगी। इस बारे में सनौली थाना के एसएचओ का कहना है कि शिकायत आई हैं। मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।