मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाने के बरियारपुर चौक के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे में बच्चा चोर के शक पर महिला की पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाया और उसे थाने पर सुरक्षित रखा गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से दिव्यांग है। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।