सकरा: रूपनपट्टी गांव के पास असामाजिक तत्वों ने मुखिया प्रतिनिधि पर किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपन पट्टी गांव के पास असामाजिक तत्त्वों ने एक मुखिया प्रतिनिधि पर जान लेवा हमला कर दिया। घटना बीते बुधवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना में बिशनपुर बघनगरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि वे अपने कार से पंचायत भ्रमण के लिए निकले थे।