बीरपुर: बीईओ ने तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया
वीरपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर, प्राथमिक विद्यालय गाछी टोल वीरपुर पश्चिम तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पठन-पाठन, पुस्तकालय संचालन, आईसीटी लैब, पाठ टीका एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की स्थिति की समीक्षा की।