डाबला कचरा गांव के पास आज दर्दनाक हादसे में युवक की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से खेत पर काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को मशीन से बाहर निकलवाया।