महोबा: कलेक्ट्रेट में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 62 पीड़िताओं को मिलेगी क्षतिपूर्ति
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट से जुड़े 74 मामलों की समीक्षा की गई। इनमें 62 पात्र पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को एक लाख से दस लाख रुपये तक की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई, जबकि योजना की शर्तें पूरी न होने पर 12 प्रकरण निरस्त कर दिए गए।