बहोरीबंद: कलेक्टर ने जिले से बाहर भूसे के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, बहोरीबंद पुलिस ने अवैध वाहन जब्त कर FIR दर्ज की
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा पशुचारा, पैरा, गेहूँ का भूसा आदि के जिले की सीमा के बाहर निर्यात पर लगाये गये प्रतिबंध के उल्लंघन पर बुधवार को बहोरीबंद थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।