बैतूल नगर: जहरीले पदार्थ के सेवन से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
बैतूल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर राज पिता बिहारी धाकड़, निवासी अंधारिया थाना आमला, के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।