सहदेई बुजुर्ग: दुबहा गांव में दुकान से राशन लेने जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी, हाजीपुर रेफर
सहदेई ओपी क्षेत्र के दुबहा गांव में दुकान से राशन लेने जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।जख्मी युवक दुबहा गांव निवासी शीतल पासवान का 40 वर्षीय पुत्र सुचिंद्र पासवान बताया गया है। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में घायल व्यक्ति को जंदाहा PHC पहुंचाया जंहा से उसे हाजीपुर सदर रेफर किया गया है।