सहदेई बुजुर्ग: सरस्वती पूजा को लेकर सहदेई बुजुर्ग थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सहदेई ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपीध्यक्ष पंकज कुमार ने किया। बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों को ओपीध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है।