सब्जी खरीदने गया था, चोर बाइक लेकर फरार! बनगई उठाई बाजार में वारदात से मचा हड़कंप।
#श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनगई उठाई बाजार में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी को चुनौती दे डाली। रविवार शाम सब्जी खरीदने आए एक ग्रामीण की बाइक पल भर में गायब हो गई और उसे भनक तक नहीं लगी।
लक्ष्मणपुर कोठी निवासी बलिराम पुत्र प्रहलाद अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP 46K 2939) से बाजार पहुंचे थे। बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने में व्यस्त हो गए, लेकिन जब वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस जगह बाइक खड़ी की थी, वहां सिर्फ खाली जगह बची थी।
पीड़ित ने बाजार से लेकर आसपास के इलाकों तक बाइक की तलाश की, लेकिन चोर इतने शातिर निकले कि कोई सुराग नहीं छोड़ गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
सवाल यह है कि आखिर भीड़भाड़ वाले बाजार से बाइक चोरी हो जाती है और किसी को भनक तक नहीं लगती? क्या चोरों के हौसले बुलंद हैं या सुरक्षा व्यवस्था कमजोर? फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है, लेकिन पीड़ित अपनी बाइक की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है।
"बाजार में सब्जी खरीदना पड़ा भारी, चंद मिनटों में बाइक लेकर चंपत हुए शातिर चोर!"
#Shravasti #BikeTheft #BreakingNews #Malhipur #Jamunha #CrimeNews #SBNewsUP #UPNews #BanGaiBazar #ViralNews #MotorcycleTheft #ShravastiNews