मुंगावली: सेहराई में पुल के पास सट्टा पर्ची काटने पर पुलिस ने 23 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
सेहराई पुलिस को गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति सेहराई में पुल के पास चिरौली रोड़ पर एक रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से चिरौली निवासी दीपक लोधी उम्र 23 वर्ष को सट्टा पर्ची काटने पर मामला दर्ज कर लिया है ।