रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई लापरवाही और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा और तीखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अर्थी का पुतला रखकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्वास्थ्य महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
#Rewa #RewaNews #CongressProtest #RajendraShukla #MPPolitics #HealthSystem #IndiaHeadline24 #BreakingNews
Mauganj, Rewa | Sep 7, 2026