सिंगरौली: सरई वार्ड क्रमांक 4 में बिना अनुमति के बोरिंग करते बोरिंग मशीन को तहसीलदार ने किया जप्त
कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को समुचित रूप से व्यवस्थित करने का संवेदनशील प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन पर तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा सरई के वार्ड नंबर 4 में सड़क किनारे एक निजी भूमि स्वामी के भूमि पर बोरवेल उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई। जहां पर बिना अनुज्ञा प्राप्त कर बोरिंग की जा रही थी। जिसे तहसीलदार ने जप्त कर सुरक्षार्थ थाना में खड़ा कराया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।