टीकमगढ़: टीकमगढ़ के ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों पर लगेंगे शिलालेखः कलेक्टर ने दिए निर्देश, गीता भवन में संग्रहालय बनाने की योजन
टीकमगढ़ में मंगलवार को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व एवं पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस बैठक में जिले के प्राचीन स्मारकों और मंदिरों पर शिलालेख लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, नजर बाग में एक गीता भवन बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिसमें एक संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा।