गोंडा: पांडे पुरवा परसराय का निवासी व्यक्ति अचानक लापता, इटियाथोक पुलिस ने गुमशुदगी का दर्ज किया मुकदमा, तलाश शुरू
Gonda, Gonda | Feb 6, 2025 पांडेपुरवा परसराय के रहने वाले अयोध्या सोनी अचानक लापता हो गए इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी इटियाथोक पुलिस ने गुरुवार शाम 6:00 बजे गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या सोनी 5 फरवरी 2025 की शाम अपने घर से कुछ कैश लेकर गए थे इसके बाद वह लापता हो गए। जिसको लेकर परिवार ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।