गोंडा: मनकापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से तेलियनपुरवा निवासी व्यक्ति को सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा मिली
Gonda, Gonda | Feb 6, 2025 03.10.2020 को अभियुक्त रमेश ने थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को गाली-गलौज देते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमे कोतवाली के पैरोकार द्वारा निरंतर की गई प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप गुरुवार 3 बजे उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश ने 5 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹19000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।