फिरोज़ाबाद: गांव बूढ़ा बरथरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, वृद्ध को गोली मारने का आरोप, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
थाना सिरसागंज क्षेत्र गांव बूढ़ा बरथरा निवासी श्यामबाबू का आरोप है पड़ोस में भाई लगता है उसने गोली मार दी, जो कि पैर में लगी। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया। श्यामबाबू का आरोप था पड़ोस में भाई लगता है वह गाली गलौज कर रहा था मना करने पर उसने बंदूक लाकर गोली मार दी। पैर में गोली लगने की बात कही है।