संभल: संभल पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति के तहत चलाया अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर संभल के अधिकतर क्षेत्रों में मिशन शक्ति की टीम ने जगह-जगह अभियान चला कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही जागरुक करते हुए पंपलेट बांटे और इमरजेंसी नंबरों के बारे में जानकारी दी।