जमुई: साइकिल यात्रा एक विचार मंच पहुंची गरसंडा
Jamui, Jamui | May 31, 2026 साइकिल यात्रा एक विचार” अभियान के तहत रविवार 12 बजे के करीब 7 सदस्यों के साथ लगातार 543वीं यात्रा निकाली गई। यात्रा जमुई प्रखंड परिसर से शुरू होकर प्रखंड क्षेत्र के गरसंडा तक पहुंची। आज की यात्रा का नेतृत्व सक्रिय सदस्य संजय कुमार ने किया। यात्रा के दौरान निजी भूमि पर अमरूद, अनार, महोगनी, शरीफा एवं अन्य पौधों का पौधारोपण किया गया।