सुसनेर: नगर की सड़कों में निराश्रित घुम रहें एक से डेढ़ वर्ष के बछड़ों को गो अभयारण्य लाएं सुसनेर वासी
नगर की सड़कों में निराश्रित घुम रहें एक से डेढ़ वर्ष के बछड़ों को गो अभयारण्य लाएं सुसनेर वासी- स्वामी गोपालानंद सरस्वती सुसनेर: श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 274 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने गोबर की महिमा बताते हुए बताया कार्बन क्रेडिट के नाम से देश विदेश की अनेक कम्पनियां करोड़ों रूपए खर्च कर रहीं है अगर इनका 10% भी गोमाता पर खर्च कर दे तो यह सृष्टि बच सकती है क्योंकि कैंसर जैसे भयंकर रोग का उपचार भी भगवती गोमाता के गोबर से हो सकता है।