देवेंद्रनगर: बारिश के कहर में फंसा परिवार, आरक्षक पुष्पेंद्र जाट ने निभाया फर्ज, लोग कर रहे सलाम
चारों ओर मूसलाधार बारिश, जलमग्न होता इलाका और लोगों की जान पर मंडराता खतरा… ऐसे मुश्किल समय में जब हर कोई अपने घर और परिवार की सुरक्षा में जुटा था, तब देवेंद्रनगर थाने के आरक्षक पुष्पेंद्र जाट ने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखकर एक ऐसी मिसाल पेश की, जो हर किसी को भावुक कर रही है।