छतरपुर: राजनगर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में पूर्व सरपंच पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर के रहने वाले मुहम सिंह को इमलिया गांव में चार पहिया से आए हमलावरों के द्वारा गोली मार दी गई,जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वही यह घटना आज 18 मई दोपहर 1:00 बजे की बताई गई है। बता दे की पूर्व सरपंच को गोली मारी गई है।