नर्मदापुरम: केंद्रीय जेल परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर समाजसेवियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को केंद्रीय जेल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।