टीकमगढ़: टीकमगढ़ की महिला से UP में दुष्कर्म, कार्रवाई न होने पर पीड़िता परेशान, पुलिस ने कहा- यह UP का मामला है
टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि 31 मार्च 2026 को उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया।मामले में शिकायत के बावजूद थाना बम्हौरीकला पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।