मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कमलजरी गांव में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है, जो कैलाश मुखिया के पुत्र बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करण कुमार बीती रात मखाना खेत में पानी डालने गए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक तथा आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक को गोली मारी गई है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या फिर मौत किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद पूरे कमलजरी गांव में मातम पसरा हुआ है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की पता चल पाएगी
Madhepura, Madhepura | Jun 24, 2026