बूंदी: नगर परिषद सभापति ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दीपावली से पूर्व शहर में साफ-सफाई कराने के दिए निर्देश
Bundi, Bundi | Oct 25, 2024 नगर परिषद सभापति कक्ष में सभापति सरोज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सभापति एवं आयुक्त द्वारा दीपावली से पूर्व शहर के समस्त 60 वार्डो की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था एवं मोनिटरिंग करवाने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित करते हुए जिसमें 10 सेक्टर प्रभारी बनाकर प्रत्येक को 6-6 वार्ड देकर प्रतिदिन सफाई एवं लेबर की मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देश दिए।