बैहर: जैतपुरी स्थित बालक छात्रावास में जनसुनवाई शिविर में सुनी गईं आमजन की समस्याएँ, त्वरित निराकरण हेतु दिए गए निर्देश
बैहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी स्थित बालक छात्रावास में आयोजित समस्या निवारण शिविर (जनसुनवाई) कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगतसिंह नेताम ने गुरुवार लगभग दोपहर 2 बजे सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनसे प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। शिविर में मध्यप्रदेश शासन