झालरापाटन: बस स्टैंड पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण किया, ₹1.5 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
झालरापाटन नगरपालिका द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार दोपहर 2:बजे हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रहीं। अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका जोरदार स्वागत किया।