झालरापाटन: झालावाड़ के सीमावर्ती गांधी सागर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ की सीमावर्ती गांधी सागर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बताया कि मानसा का रहने वाला बंटी गांधी सागर से भानपुरा जा रहा था।