झालरापाटन: गुड़ा असनावर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के गुड़ा असनावर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि गुड़ा गांव का रहने वाला दुर्गेश बुधवार रात असनावर से अपने घर लौट रहा था लेकिन बीच मार्ग में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई।