झालरापाटन: झालरापाटन में बाबा श्याम की नगर भ्रमण एवं निशान यात्रा निकाली गई
झालरापाटन में बंशीवाला श्याम मंदिर विकास समिति की ओर से गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे खाटू वाला श्याम बाबा की नगर भ्रमण एवं निशान यात्रा निकाली गई। महाराणा प्रताप सर्कल से शुरू हुई है ।यात्रा में 501 से ज्यादा निशान,बैंड बाजों, ढोल, भजन कीर्तन, बग्गी में सजाई श्याम बाबा,की झांकी सबसे पहले चल रही थी। जिसके पीछे राम दरबार, हनुमान जी की झांकी चल रही थी।