पालीगंज: मोहम्मदपुर नहर सड़क पर कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल
पालीगंज के मोहम्मदपुर नहर सड़क पर तेज रफ्तार में एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की देर शाम 7:15 के करीब की बताई जाती है। घायल की पहचान अरवल का रहने वाला पुष्प रंजन कुमार बताया गया है।