रायबरेली के परशदेपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सई नदी पर बने पुल से चीनी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे के बाद चालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सुबह नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने जब घटनास्थल देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
खबर
परशदेपुर। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में सई नदी पर बने पुल पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, चीनी से लदा एक ट्रक फूलपुर, प्रयागराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की लोहे की रेलिंग तथा डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे सई नदी में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी।
�