*नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर बने युवकों का नवजात का ईलाज करते वीडीयो वायरल*
*परसदेपुर रोड के सलोन बाईपास पर संचालित गीता नर्सिंग होम के अवैध होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप*
रायबरेली। नौसिखिया युवकों द्वारा नवजात का ईलाज करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो परसदेपुर रोड स्थित सलोन बाईपास का बताया जा रहा है। वीडियो प्रसारित होने से पहले ग्रामीणों ने सीएमओ सहित उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायतीपत्र भी सौंपा था। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कस्बे में संचालित गीता नर्सिंग होम नाम के नाम लाइसेंस नहीं है। जिसमें बेहतर ईलाज मुहैया कराने के बहाने मरीजों को बरगला कर ईलाज के लिए इस अवैध अस्पताल में लाया जाता है और झोलाछाप नौसिखिया डाक्टर बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज व कम उम्र के युवक मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। धोखे से अस्पताल में आने के बाद यदि कोई मरीज बिना इलाज करवाए कहीं वैध अस्पताल में जाना भी चाहता है तो डरा धमका कर मोटी रकम वसूल लेते हैं। अब तक में कई मर्तवा गलत इलाज से मरीजों कि हालत बिगड़ी है। और स्थानीय प्रशासन से शिकायत भी किया किन्तु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। चूंकि अवैध अस्पताल संचालक रीतेश नाम का युवक सलोन सीएचसी के डाक्टरों के साथ उठना बैठना रहता है। जिस कारण कार्यवाही के बजाए संरक्षण दिया जाता है। गीता नर्सिंग होम के नाम से संचालित इस अवैध अस्पताल में बिना डिग्री के झोलाछाप नवयुवक छोटे से लेकर बड़े आपरेशन तक करते हैं। उक्त अवैध अस्पताल में मानक के विपरीत बिल्डिंग में संचालित है। जिसमें छोटे बच्चों को भर्ती करने के लिए एन आई सीयू भी लगा रखे हैं साथ ही अवैध नर्सिंग होम के अंदर ही बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी संचालित है। ऐसे ही नर्सिंग होम के अनेको मानक पूरे न होने का आरोप लगाते हुए गीता नर्सिंग होम कि जनपद स्तरीय टीम के साथ जांचोपरांत कार्यवाही किए जाने कि मांग कि है।